Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

कटमनी और कमीशनखोरी पर सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक

अब सीवीसी नियमों से होंगे सरकारी ठेके, शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला

21 May 2026

कटमनी और कमीशनखोरी पर सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक

कोलकाता। बंगाल की नई भाजपा सरकार ने राज्य में दशकों से चली आ रही टेंडर और सरकारी खरीद प्रक्रिया के तौर-तरीकों को पूरी तरह बदलने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रशासनिक भ्रष्टाचार, कटमनी और कमीशनखोरी के तंत्र को ध्वस्त करने के लिए एक बेहद कड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य के सभी सरकारी विभागों, संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) में किसी भी प्रकार की सरकारी खरीद, ठेकेदारी और सेवाओं के चयन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की गाइडलाइन को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। 
राज्य के वित्त विभाग की ओर से इस सप्ताह जारी एक महत्वपूर्ण अधिसूचना में साफ कहा गया है कि सामान की खरीदारी से लेकर किसी भी बड़ी सरकारी परियोजना का ठेका देने तक, अब सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। गौरतलब है कि अब तक बंगाल में इन सभी प्रशासनिक कार्यों के लिए राज्य सरकार के अपने वित्तीय नियम (वेस्ट बंगाल फाइनेंशियल रूल्स) लागू होते थे, जिसका फायदा उठाकर अक्सर वित्तीय गड़बडिय़ों को अंजाम देने के आरोप लगते थे। 
प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी परियोजनाओं, टेंडरों के आवंटन और खरीद प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर कटमनी, भाई-भतीजावाद और भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आते रहे थे। विपक्ष में रहते हुए खुद शुभेंदु अधिकारी ने इन मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाई थी। अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही उन्होंने महज 15 दिनों के भीतर इस कड़े सुधार को अमलीजामा पहना दिया है। 
वित्त सचिव प्रभात मिश्रा के हस्ताक्षर वाले इस आधिकारिक आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मौजूदा वित्तीय नियमों के साथ-साथ अब सीवीसी की सभी गाइडलाइन को तत्काल प्रभाव से जमीन पर लागू किया जाए। प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार की इस सतर्कता नियमावली के लागू होने से टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी हो जाएगी, जिससे किसी चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने या अधिकारियों द्वारा पक्षपात किए जाने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उठाया गया यह कदम भविष्य में सरकारी खजाने की लूट को रोकने और विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कटमनी और कमीशनखोरी पर सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक
अब सीवीसी नियमों से होंगे सरकारी ठेके, शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News